चिंकी ब्यूटी पारलर में करवाचौथ के 15 दिन पहले से ही तैयारियां ज़ोर शोर से शुरू हो गयी थी। जहाँ ऐश्वर्या और काजोल के पुराने पोस्टर हटा कर कटरीना और परिणीता के खूबसूरत पोस्टर चिपका दिए गए थे वहीँ रंग रोगन कर पारलर की टेबल पर नया प्लयबोर्ड लग चूका था। पैर से ऊपर निचे करने वाली कुर्सियां रखी गयीं वहीँ चहरे को भाप देने वाली ब्लो मशीन वातावरण को फ़िल्मी लुक दे रहा था। पारलर की मैडम चिंकी जी भी लाल सूट में कम पटाखा नहीं लग रही हैं आज क्योंकि अब 4 दिन ही शेष हैं और पारलर में लेडीज की भीड़ हो रही थी। " अरे गीता इन मैम की वैक्स करने के बाद उन मैम के 'फेस' पर 'पैक' लगा दे। " " रीता ऑय ब्रो संभाल के करना " " रोज़ी तू फोन पे गप्पे मत लगा पेडीक्योर का टब पानी से भर और उन मैम को बिठा !" बड़ी आफत थी भाई ! सभी लड़कियों और आंटियों को एक घंटे में खूबसूरत बनाना है छोटी बात है कोई ? " चिंकी जी हम तो आपके पारलर से ही कराते हैं सब काम लास्ट टाइम जब मेरे पप्पू की मुंडन सेरेमनी थी सब ने मेरे मेक अप की बड़ी तारीफें की । देखो इस बारी भी यही से रेडी होना ...