चिंकी ब्यूटी पारलर में करवाचौथ के 15 दिन पहले से ही तैयारियां ज़ोर शोर से शुरू हो गयी थी। जहाँ ऐश्वर्या और काजोल के पुराने पोस्टर हटा कर कटरीना और परिणीता के खूबसूरत पोस्टर चिपका दिए गए थे वहीँ रंग रोगन कर पारलर की टेबल पर नया प्लयबोर्ड लग चूका था। पैर से ऊपर निचे करने वाली कुर्सियां रखी गयीं वहीँ चहरे को भाप देने वाली ब्लो मशीन वातावरण को फ़िल्मी लुक दे रहा था।
पारलर की मैडम चिंकी जी भी लाल सूट में कम पटाखा नहीं लग रही हैं आज क्योंकि अब 4 दिन ही शेष हैं और पारलर में लेडीज की भीड़ हो रही थी।
" अरे गीता इन मैम की वैक्स करने के बाद उन मैम के 'फेस' पर 'पैक' लगा दे। "
" रीता ऑय ब्रो संभाल के करना "
" रोज़ी तू फोन पे गप्पे मत लगा पेडीक्योर का टब पानी से भर और उन मैम को बिठा !"
बड़ी आफत थी भाई ! सभी लड़कियों और आंटियों को एक घंटे में खूबसूरत बनाना है छोटी बात है कोई ?
" चिंकी जी हम तो आपके पारलर से ही कराते हैं सब काम लास्ट टाइम जब मेरे पप्पू की मुंडन सेरेमनी थी सब ने मेरे मेक अप की बड़ी तारीफें की । देखो इस बारी भी यही से रेडी होना है थोडा डिस्काउंट देदो ।" पप्पू की मम्मी ने जब ऐसा जाल बना के चिंकी मैडम पर फेंका तो उन्हें भी 500 ₹ में 50 ₹ का डिस्काउंट देना ही पड़ा।
"अजी ! हम तो यही चाहते हैं आप खूब बनो सवरो ताकि अपने मियां जी की नज़र आपसे हटे ही नहीं। हमारे पारलर की यही खासियत है दाम में कम और मेक अप में दम ! इस करवाचौथ पर आप सभी हेरोइन लगोगी ! हाँ !! " और इनकी इस बात को खत्म होते ही उनकी पारलर की चमचियां तालियां बजाने लगी।
"आआअअ!!! ये क्या किया मेरी एक ऑय ब्रो ही उड़ा दी ??" मिसेज खन्ना चिल्लाई और कुर्सी से उठ खड़ी हुई।
चमची और चिंकी घबराईं फिर सिचुएशन सँभालते हुए चिंकी बोली " मैम ये तो आजकल का फैशन है मोना लिसा लग रही हो बिलकुल मेरी मनो दूसरी भी हटवा लो ..." चिंकी ने अपनी चतुराई का नमूना दिया।
" अरे हटा ! कौन मुई मोना लिसा ? एक तो मेरी ऑय ब्रो ख़राब कर दी ऊपर से उल्लू बना रही है । अब मैं करवाचौथ पर कैस सबको मुंह दिखाउंगी ? मेरी नई ढाई हज़ार की साड़ी धरी रह गयी " और मिसेज खन्ना दहाड़े मार के रोने लगीं।
सब अपने काम रुकवा के इस नए ड्रामे को देखने लगी और चिंकी - चमची को कोसने । "आपने बिगड़ी है आप ही सुधारो" पीछे से मिसेज़ दुबे अपना आधे वैक्स वाले हाथ से इशारा कर के बोलीं ।
चिंकी- " जी .. जी रोजी...! ऑय ब्रो पेंसिल ला !" रोजी भाग के मेक आप बॉक्स के छाँट के पेंसिल ले आई । चिंकी प्यार से मिसेज खन्ना को बिठा कर चमची की बिगाडी ऑय ब्रो को ठीक करती है।
" अब देखो .. कोई कह ही नही सकता की नकली है। "
"हुह्ह् अब मेरी ऑय ब्रो तो ठीक होने से रही । मेरे पैसे वापिस करो !"
" सॉरी भाभी जी ।पैसे दे देती हूँ पर प्लीज किसी से कहना नही पड़ोस में ..."
"हुह्ह् ! ढिंढोरा पीट पीट के बोलूंगी और कहूँगी कोई तुम्हारे ब्यूटी पारलर में भूल से भी पाओं न रखे !" बोल कर चिंकी से पैसे खिंच कर मिसेज खन्ना पाओं पटकती हुई बाहर निकल गयी।
चिंकी फिर बाकियों को देख कर सिचुएशन संभालते हुए " छोटी मोटी भूल तो हो ही जातीं हैं। "और खिसियाई हुई हंसी से चिंकी मैडम मिस रूपा के लिए ब्लीच घोलने लगती है। " आपको तो ऐसा रेडी करुँगी की आप बिलकुल हेरोइन लगोगी ! हाँ ! " पर इस बार कहीं से तालियों की आवाज नही आई।

अच्छा लिखती हैं आप। शुभकामनायें
जवाब देंहटाएंशुक्रिया सर
जवाब देंहटाएंशुक्रिया सर
जवाब देंहटाएं